Monday, June 29, 2026
English edition

Entertainment

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 के ट्रेलर में दिखे निरहुआ, बनराकस और बिनोद को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड...

June 12, 2026 Source: India Scope Media

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 के ट्रेलर में दिखे निरहुआ, बनराकस और बिनोद को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड...
Gram Chikitsalay Season 2 Trailer: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और उससे जुड़ी चुनौतियों को हल्के-फुल्के हास्य के साथ पेश करने वाली यह सीरीज इस बार और भी दिलचस्प नजर आ रही है। काल्पनिक गांव ‘भठकंडी’ की कहानी में अमोल पाराशर एक बार फिर डॉक्टर प्रभात के किरदार में लौटे हैं। ट्रेलर में वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को आदर्श अस्पताल का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करते दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों और गांव की पुरानी सोच का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर की शुरुआत एक अजीबोगरीब मरीज से होती है, जबकि दवाइयों में गड़बड़ी का मामला हालात को और उलझा देता है। वहीं स्थानीय हकीम की भूमिका निभा रहे विनय पाठक अपनी अनोखी चिकित्सा पद्धति से लोगों का इलाज करते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की एंट्री को लेकर हो रही है। इसके अलावा ‘पंचायत’ के लोकप्रिय किरदार बनराकस और बिनोद की मौजूदगी ने भी दर्शकों को सरप्राइज दिया है। ट्रेलर के कई मजेदार संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ललितम आनंद के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है। अमोल पाराशर, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह समेत पुराने कलाकार अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का प्रीमियर 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।