Entertainment
‘मेरा ल्यारी’ का ट्रेलर जारी, खेल और संघर्ष की कहानी से भारत-पाक नैरेटिव से अलग राह
April 27, 2026
पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके को लेकर बनी फिल्म “मेरा ल्यारी” का ट्रेलर सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले आदित्य धर की फिल्म “धुरंधर” ने इसी इलाके को अपराध, गैंगवार और तस्करी की पृष्ठभूमि में दिखाया था, जिसे भारत में सराहना मिली लेकिन पाकिस्तान में इसकी आलोचना भी हुई। इसके जवाब के तौर पर “मेरा ल्यारी” एक अलग दृष्टिकोण पेश करती है।
निर्देशक अबू अलीहा की यह फिल्म ल्यारी को नकारात्मक छवि से हटाकर एक प्रेरणादायक कहानी के रूप में दिखाती है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म का फोकस जासूसी या भारत से जुड़े किसी एंगल पर नहीं है, बल्कि यह खेल, संघर्ष और समुदाय की ताकत पर आधारित है। इसकी कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है।
फिल्म का टोन “दंगल”, “चक दे इंडिया” और “बेंड इट लाइक बेकहम” जैसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों की याद दिलाता है। “मेरा ल्यारी” का उद्देश्य ल्यारी की सकारात्मक पहचान को सामने लाना और उसकी नई कहानी दुनिया तक पहुंचाना है।